महरौनी: कस्बा महरौनी में परशुराम जयंती पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण - ब्राह्मण महामंडल
कस्बा महरौनी में आगामी 20 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसके संबंध में ब्राह्मण महामंडल के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अप्रैल सुबह के समय परशुराम मंदिर पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन के पश्चात दोपहर के समय कस्बे में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।