बांसवाड़ा: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की निर्मम हत्या को लेकर बांसवाड़ा में जताया गया आक्रोश
बांसवाड़ा मुख्यालय के उपाध्याय पार्क में बुधवार शाम 6 बजे राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान जिला बांसवाड़ा के सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों द्वारा बैठक की। और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जम्मू कश्मीर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की गोलियों से निर्मम हत्या कर लोगों को मौत के घाट उतारने को लेकर आक्रोश जताते घटना की निंदा की गई।