बांसवाड़ा: काकन सेजा गांव में दो किशोर आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय गिरे, लगी चोट, एमजीएच में उपचार जारी
काकन सेजा गांव में बुधवार दोपहर 1:45 बजे दो किशोर आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे इस दौरान दोनों पेड़ से नीचे गिरे दोनों को लगी चोट, बुधवार दोपहर 2:45 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि परमेश पुत्र कल्पेश और रितेश पुत्र कचरू निवासी काकन सेजा दोनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।