लोहंडीगुडा: लोहण्डीगुड़ा मण्डल में हनुमान जन्मोत्सव पर अटल सदन भवन का भूमिपूजन संपन्न हुआ
हनुमान जन्मोत्सव के शुभ दिन पर लोहण्डीगुड़ा मण्डल में अटल सदन भवन के निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक श्री विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा।