।।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-1034,
दिनांक:-02/08/2026,
==================
*माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत - संकल्प अभियान" का शुभारंभ*
*मेरा युवा भारत, पूर्णिया द्वारा सीनेट हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम:-*
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन _MY Bharat_ के तत्वावधान में आज _माननीय प्रधानमंत्री जी_ द्वारा देशव्यापी *"नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत - संकल्प अभियान"* का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि *"युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला है"*।
इसी क्रम में जिला प्रशासन, _मेरा युवा भारत, पूर्णिया_ एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा संयुक्त रूप से *दिनांक 02 अगस्त 2026* को *सीनेट हॉल, पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया* में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में *उप विकास आयुक्त महोदय श्री अंजनी कुमार* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं *पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रो. विवेकानंद एवं अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) महोदय श्री राज कुमार गुप्ता* विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण *नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ* रहा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई गई। सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही सभी ने _MY Bharat Portal_ पर ऑनलाइन शपथ लेकर पंजीकरण किया।
त्पश्चात सभी ने माननीय प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री जी ने बताया कि यह अभियान आगामी 2 वर्षों तक प्रत्येक रविवार* देशभर के 10,000 से अधिक स्थानों* पर चलाया जाएगा, जिसमें *1 करोड़ से अधिक युवाओं* की सहभागिता का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आज जब राष्ट्र ने विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है, तो यह आवश्यक है कि देश के युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें, आत्मविश्वास से भरपूर हों और नशे जैसी विनाशकारी आदतों से हमेशा दूर रहें। हमें हर युवा को नशे के जाल में फंसने से बचाना होगा। समाज का सहयोग, योग और ध्यान की शक्ति, ये हमें नशे के खिलाफ आंतरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। और आज हमारे पास नशा छोड़ने के लिए पुनर्वास केंद्र जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम के अंत में उप निदेशक,श्रीमती अंजली कुमारी,मेरा युवा भारत, पूर्णिया द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Purnia, Bihar | Aug 3, 2026