कायमगंज: नवाबगंज के मुख्य बाजार मार्ग पर नाले के निर्माण कार्य में देरी से व्यापारी हुए नाराज, सड़क पर लगाया जाम
नवाबगंज मुख्य बाज़ार मार्ग पर नाले के निर्माण कार्य में देरी और सड़क पर मिट्टी डाले जाने से नाराज व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सड़क पर बोर्ड लगाकर जाम लगा दिया।जिससे आवागमन बाधित हुआ। विरोध प्रदर्शन के दौरान अंकित शाक्य,संदीप यादव,दिलीप कुमार,रवि सिंह राम जी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। ईओ ने ठेकेदार को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।