बेनीपट्टी: सरकारी जमीन से मिट्टी काटने की जांच और कार्रवाई को लेकर बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय में ग्रामीण ने एसडीएम से लगाई गुहार
हरलाखी प्रखंड के मनोहरपुर गांव स्थित फुलवारी की सरकारी जमीन से उसी गांव के पंचायत समिति सदस्य के पति अमरनाथ यादव द्वारा मिट्टी काटकर व्यापार करने का आरोप लगाते हुए मनोहरपुर गांव के मनोज यादव ने बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसडीएम मनीषा ने मंगलवार को जांच कर यथोचित कार्रवाई किये जाने की बात कही।