मंझनपुर: देवखरपुर में अवैध खनन का खेल बेनकाब, जेसीबी से मिट्टी खनन का वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवखरपुर गांव में अवैध खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर एक जीपीएस वीडियो शनिवार को लगभग 1 बजे वायरल हुआ है। जिसमें खुलेआम रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से मिट्टी का खनन करते हुए देखा जा सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से मिट्टी का खनन होता है।