भीलवाड़ा: ओडो का खेड़ा में शराबी बेटे ने बुजुर्ग मां को लात और घुसों से पीटा, घायल मां ने कहा- आए दिन बेटा करता है मारपीट
कोतवाली थाना क्षेत्र के ओडो का खेड़ा में एक मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है,एक शराबी बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां के साथ लात और घुसो से गंभीर मारपीट कर दी ।मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ।घायल महिला का कहना है कि बेटा आए दिन शराब पी कर मारपीट करता है ।