विश्व योग दिवस के अवसर पर कौंधियारा थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाने की अपील करते हुए "करो योग, रहो निरोग" का संदेश दिया।
योग कार्यक्रम में थाना परिसर के सभी पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
#prayagraj #police
Bara, Allahabad | Jun 21, 2026