बिहटा: बिहटा रेलवे स्टेशन से पांडव सेना के सरगना व कुख्यात संजय सिंह को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihta, Patna | Jun 30, 2026 बिहटा रेलवे स्टेशन से पांडव सेना के सरगना व कुख्यात संजय सिंह को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली से ट्रेन से यात्रा कर रहा था। मामले में संजय सिंह की पत्नी पुष्पा देवी ने एक वीडियो जारी की है। संजय सिंह के खिलाफ बिहार के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है।