Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

Jioairfiber का नजारा | घर में लगवाया नेट फ्री 50 दिन तक चलेगा

Orai, Jalaun | Apr 22, 2025

MORE NEWS

लखनऊ में एक और अग्निकांड, कोचिंग सेंटर के बाद कोल्ड स्टोरेज में लगी भयंकर आग; राहत-बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बार फिर भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. राजधानी के चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार (28 जून) को भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना तुरंत फायर विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायर कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

मौके पर चिनहट पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है और राहत-बचाव का कार्य कर रही लोगों ने कोल्ड स्टोरेज से धुंआ निकलते हुए देखा, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर विभाग को दी.

लखनऊ की चिनहट थाना पुलिस द्वारा फिलहाल आग के कारणों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. अभी तक इस आग लगने की घटना का सटीक कारण नहीं पता चला है. पुलिस प्रशासन हर एंगल से इसकी जांच में जुटा हुआ है।

#lucknow #fire #lucknowfire #orai #jalaun

लखनऊ में एक और अग्निकांड, कोचिंग सेंटर के बाद कोल्ड स्टोरेज में लगी भयंकर आग; राहत-बचाव कार्य जारी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बार फिर भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. राजधानी के चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार (28 जून) को भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना तुरंत फायर विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायर कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर चिनहट पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है और राहत-बचाव का कार्य कर रही लोगों ने कोल्ड स्टोरेज से धुंआ निकलते हुए देखा, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर विभाग को दी. लखनऊ की चिनहट थाना पुलिस द्वारा फिलहाल आग के कारणों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. अभी तक इस आग लगने की घटना का सटीक कारण नहीं पता चला है. पुलिस प्रशासन हर एंगल से इसकी जांच में जुटा हुआ है। #lucknow #fire #lucknowfire #orai #jalaun

Orai, Jalaun | Jun 28, 2026

बेतवा पुल पर गड्ढे मिलने से डीएम सख्त, सेतु निगम अधिकारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम

उरई (जालौन)। कोटरा-गुरसरांय मार्ग स्थित बेतवा पुल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को पुल पर दो स्थानों पर गड्ढे मिले। इस पर डीएम ने सेतु निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया।

डीएम ने निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर दोनों स्थानों की गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा में काम पूरा न होने या गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मरम्मत कार्य के समय बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

बेतवा पुल पर गड्ढे मिलने से डीएम सख्त, सेतु निगम अधिकारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम उरई (जालौन)। कोटरा-गुरसरांय मार्ग स्थित बेतवा पुल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को पुल पर दो स्थानों पर गड्ढे मिले। इस पर डीएम ने सेतु निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया। डीएम ने निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर दोनों स्थानों की गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा में काम पूरा न होने या गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मरम्मत कार्य के समय बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jun 27, 2026

"दो बूंद जिंदगी की" का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली

28 जून को जनपद के 2.16 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

उरई (जालौन)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 28 जून को आयोजित होने वाले पोलियो बूथ दिवस से पहले शनिवार को जिला पुरुष चिकित्सालय, उरई से भव्य जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस विभाग, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं, मेडिकल एवं नर्सिंग विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली के दौरान "दो बूंद जिंदगी की" और "पोलियो मुक्त भारत" के नारों के माध्यम से अभिभावकों को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाना है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि 28 जून को अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि जनपद में अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1188 पोलियो बूथों और 590 टीमों के माध्यम से 2,16,833 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

"दो बूंद जिंदगी की" का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली 28 जून को जनपद के 2.16 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक उरई (जालौन)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत 28 जून को आयोजित होने वाले पोलियो बूथ दिवस से पहले शनिवार को जिला पुरुष चिकित्सालय, उरई से भव्य जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस विभाग, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं, मेडिकल एवं नर्सिंग विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली के दौरान "दो बूंद जिंदगी की" और "पोलियो मुक्त भारत" के नारों के माध्यम से अभिभावकों को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाना है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि 28 जून को अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर जाएं, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि जनपद में अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1188 पोलियो बूथों और 590 टीमों के माध्यम से 2,16,833 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jun 27, 2026

ट्यूबवेल की केबल काट रहे दो कथित चोरों को रंगे हाथों दबोच पुलिस को सौंपा

जनपद जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंधौली में केबल चोरी से परेशान किसानों की मिली बड़ी कामयाबी। ट्यूबवेल की बिजली केबल काट रहे दो कथित चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा। पूछताछ में दोनों पकड़े गए युवकों ने अपना नाम शिवम और आनंद बताया, जो उरई के एस.आर. इंटर कॉलेज के पास के निवासी हैं। ये दोनों एक ई रिक्शा लेकर चोरी करने पहुंचे थे।

ग्रामीणों ने मौके पर पकड़े गए युवकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। ग्रामीणों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और इनसे पूरे मामले की पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या इनका पहले हुई अन्य चोरी की घटनाओं से भी कोई संबंध है या नहीं। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- उरई दर्शन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

ट्यूबवेल की केबल काट रहे दो कथित चोरों को रंगे हाथों दबोच पुलिस को सौंपा जनपद जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंधौली में केबल चोरी से परेशान किसानों की मिली बड़ी कामयाबी। ट्यूबवेल की बिजली केबल काट रहे दो कथित चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा। पूछताछ में दोनों पकड़े गए युवकों ने अपना नाम शिवम और आनंद बताया, जो उरई के एस.आर. इंटर कॉलेज के पास के निवासी हैं। ये दोनों एक ई रिक्शा लेकर चोरी करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने मौके पर पकड़े गए युवकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। ग्रामीणों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और इनसे पूरे मामले की पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या इनका पहले हुई अन्य चोरी की घटनाओं से भी कोई संबंध है या नहीं। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोट- उरई दर्शन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jun 27, 2026

जनपद जालौन को मिली आधुनिक तरणताल की सौगात, रविवार से शुरू होगी तैराकी

जिलाधिकारी ने किया अंतिम निरीक्षण, सभी तैयारियां मिलीं पूरी तरह संतोषजनक

उरई (जालौन)। जनपद मुख्यालय स्थित इंदिरा स्टेडियम का अत्याधुनिक एवं नवीनीकृत तरणताल पूरी तरह तैयार हो गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को अंतिम निरीक्षण कर सुरक्षा, जल गुणवत्ता, फिल्ट्रेशन सिस्टम, चेंजिंग रूम, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों पर संतोष जताया। इसके बाद रविवार से तरणताल आमजन और खिलाड़ियों के लिए शुरू किया जाएगा।

जल शक्ति मंत्री की निधि से हुए व्यापक जीर्णोद्धार के बाद तरणताल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। अब जिले के तैराकों और युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि खेल सुविधाओं का विस्तार प्रशासन की प्राथमिकता है। आधुनिक तरणताल खिलाड़ियों की प्रतिभा को नई पहचान देगा, युवाओं को खेलों से जोड़ेगा और जालौन में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्य बातें:
🏊 रविवार से तैराकी की सुविधा शुरू
✅ डीएम ने अंतिम निरीक्षण के बाद तैयारियों को दी हरी झंडी
💧 आधुनिक फिल्ट्रेशन, सुरक्षा और बेहतर आधारभूत सुविधाएं
🏅 खिलाड़ियों व युवाओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का अवसर

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

जनपद जालौन को मिली आधुनिक तरणताल की सौगात, रविवार से शुरू होगी तैराकी जिलाधिकारी ने किया अंतिम निरीक्षण, सभी तैयारियां मिलीं पूरी तरह संतोषजनक उरई (जालौन)। जनपद मुख्यालय स्थित इंदिरा स्टेडियम का अत्याधुनिक एवं नवीनीकृत तरणताल पूरी तरह तैयार हो गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को अंतिम निरीक्षण कर सुरक्षा, जल गुणवत्ता, फिल्ट्रेशन सिस्टम, चेंजिंग रूम, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों पर संतोष जताया। इसके बाद रविवार से तरणताल आमजन और खिलाड़ियों के लिए शुरू किया जाएगा। जल शक्ति मंत्री की निधि से हुए व्यापक जीर्णोद्धार के बाद तरणताल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। अब जिले के तैराकों और युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि खेल सुविधाओं का विस्तार प्रशासन की प्राथमिकता है। आधुनिक तरणताल खिलाड़ियों की प्रतिभा को नई पहचान देगा, युवाओं को खेलों से जोड़ेगा और जालौन में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्य बातें: 🏊 रविवार से तैराकी की सुविधा शुरू ✅ डीएम ने अंतिम निरीक्षण के बाद तैयारियों को दी हरी झंडी 💧 आधुनिक फिल्ट्रेशन, सुरक्षा और बेहतर आधारभूत सुविधाएं 🏅 खिलाड़ियों व युवाओं को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का अवसर #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़

Orai, Jalaun | Jun 27, 2026

Jioairfiber का नजारा | घर में लगवाया नेट फ्री 50 दिन तक चलेगा - Orai News