कटनी नगर: “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत नाबालिग बालिका को सूरत से किया दस्तयाब, अपहरणकर्ता को भेजा जेल
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना प्रभारी कुठला राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर सूरत गुजरात ले जाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस ने बुधवार शाम 6 बजे बताया।