कालका: टीपरा कालका में दो युवकों पर 10 साल की स्टूडेंट को अगवा करने का आरोप, लोगों ने एक को पकड़ा व दूसरा फरार
टीपरा कालका में सरकारी स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रहे भाई बहन में बहन को अगवा करने का दो युवकों ने प्रयास किया। भाई द्वारा शोर मचाने के बाद भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल हो गया। पकड़े के आरोपी को लोगों ने पिंजौर पुलिस के हवाले कर दिया।