गंगरार: चित्तौड़गढ़: मदरसे के बच्चों ने परिण्डे बांधे, पक्षियों के लिए लिया जल सेवा का संकल्प
भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए गांधी नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम रिजविया के बच्चों ने पार्क के बाहर पेड़ों पर परिण्डे बांधे। मदरसा बोर्ड जिला उपाध्यक्ष सैय्यद अकरम अली ने बताया कि बच्चों ने नियमित पानी भरने व अपने घर-मोहल्लों में भी बांधने का निर्णय लिया है।