लखीसराय: ऋषि पहाड़पुर गांव में वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस अनुसंधान में जुटी
ऋषि पहाड़पुर गांव में देर रात वृद्ध किसान की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान ऋषि पहाड़पुर गांव निवासी स्व लटटू पासवान के 67 वर्षीय पुत्र महेंद्र पासवान के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। जहां अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।जिसकी मौत हो गई।