विभूतिपुर: विभूतिपुर के पॉलिटेक्निक संस्थान में साप्ताहिक प्रशिक्षण का हुआ समापन
किशनपुर टभका स्थित जिले के एक मात्र पॉलिटेक्निक संस्थान कामेश्वर नारायण सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक समस्तीपुर में एक सप्ताह से चल रहे 3डी प्रिंटिंग विषय के विधाऐ एवं कार्य क्षेत्र विषय पर आयोजित प्रशिक्षण का समापन हुआ। उक्त प्रशिक्षण संस्थान और सत्यार्थ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, पटना के तत्वाधान में संस्थान के स्मार्ट क्लासरूम में आयोजित किया गया।