विभूतिपुर: मिश्रौलिया में आग लगने से पांच घर और सामान जलकर राख
चोरा टभका पंचायत के वार्ड 9 मिश्रौलिया गांव में सोमवार को अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना स्थानीय मुखिया के द्वारा विभूतिपुर थाना को दी गई। सूचना पाकर विभूतिपुर थाना अग्निक चालक सद्दाम हुसैन, अग्निक सुनीता कुमारी छोटी दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बीड़ी सिगरेट बताया गया है।