विभूतिपुर: विभूतिपुर में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने संघ के आह्वान पर आठ सूत्री मांगों का समर्थन किया
विभूतिपुर प्रखंड कॉलोनी परिसर में विभूतिपुर के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की शनिवार को एक बैठक हुई। यह बैठक नालंदा जिले के जन वितरण प्रणाली विक्रेता अंबिका प्रसाद यादव के द्वारा 20 जनवरी से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के आठ सूत्री मांगों को लेकर गर्दानीबाग पटना में किए जा रहे मांग पूरा होने तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में की गई।