कासगंज: कासगंज में बाल्मीक बस्ती में महर्षि बाल्मीक धर्मशाला का शुभारम्भ भाजपा एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने फीता काटकर किया
अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सहावर गेट स्थित बाल्मीकि बस्ती में मंगलवार की दोपहर 1 बजे महर्षि बाल्मीकि धर्मशाला का उद्घाटन किया गया। इस धर्मशाला का उद्घाटन भाजपा एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने फीता किया। और नारियल फोड़कर किया। इस धर्मशाला का जीर्णोद्धार भाजपा एमएलसी की निधि से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।