लखीसराय: लखीसराय उत्पाद थाना की पुलिस ने एक शराब कारोबारी एवं एक शराबी को किया गिरफ्तार जेल भेजने की अग्रतर कार्रवाई जारी।
लखीसराय उत्पाद थाना की पुलिस ने टाउन एवं चंदन थाना इलाके में छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब कारोबारी एवं एक शराबी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में उत्पाद सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि 2 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ चितरंजन रोड नया टोला निवासी चलाय चौधरी के पुत्र किशोरी चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।