संभल: यातायात प्रभारी जगरोशन सिंह के निर्देश पर जनपद संभल में यातायात नियमों के उल्लंघन पर चलाया गया अभियान
संभल पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकार यातायात और प्रभारी यातायात के अनुपालन में जनपद जनपद संभल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत संभल चंदौसी रोड पर अवैध रूप से चल रहे 4 टेंपो के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई,15 टेंपो का चालान किया गया।