राघोगढ़: शादी समारोह में डीजे बजाने पर कार्रवाई की मांग, भील भिलाला समाज ने राघौगढ़ के मकसूदनगढ़ थाना और तहसीलदार को दिया ज्ञापन
Raghogarh, Guna | Apr 22, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक में भील भिलाला समाज ने शादी में डीजे बजाने और कंजरी नचाने पर कार्रवाई की मांग की है। 22 अप्रैल को समाज के लोगों ने बताया, मकसूदनगढ़ तहसीलदार और थाना में समाज ने ज्ञापन दिया है। समाज में कोई भी शादी में डीजे कंजरी लाएगा तो कार्रवाई होगी। डीजे संचालकों से भी साई न लेने अपील की है। इसका उद्देश्य फिजूल खर्ची रोकने और समाज में जागरूकता लाना है।