गोरखपुर: जिले का हीट इंडेक्स बढ़ने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, आपदा विभाग ने लोगों को किया अलर्ट
जिले में आज बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। आपदा विभाग ने बताया कि जिले में हीट इंडेक्स बढ़ा हुआ है और जिले को यलो जोन में डाल दिया गया है। आपदा विभाग ने लोगों से हीट स्ट्रोक से बचने की अपील की है और कहां है कि दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक घरों से बाहर न निकले, बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर आए, सर को ढक कर रखें, पानी पीते रहे।