गोरखपुर: नगर निगम सभागार में सफाई मित्रों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय, नगर निगम, गोरखपुर के अंर्तगत आज सफाई मित्रो के कल्याणार्थ नगर निगम सदन हाल में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सा शिविर के इस कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा उपस्थित सफाई मित्रो की जांच की गई। प्रारम्भिक जांच के उपरान्त चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया।