गोरखपुर: इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से भेजे गए ऑब्जर्वर पहुंचे सर्किट हाउस
गोरखपुर की दो लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया ने गोरखपुर में ऑब्जर्व्स की तैनाती कर दी है। इसमें दो सामान्य ऑब्जर्वर एक व्यय ऑब्जर्वर और एक पुलिस ऑब्जर्वर को तैनात किया गया है। यह सभी ऑब्जर्वर जिला प्रशासन के साथ मिलकर चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की कवायद में जुट गए हैं।