गोरखपुर: कलेक्ट्रेट कचहरी में लोकसभा चुनाव को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की शुरू हुई जांच
गोरखपुर सदर और बांसगांव लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 14 मई थी। दोनों लोकसभा सीटों के लिए कुल 43 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। आज से इन पर्चो की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी आए हुए ऑब्जर्वर की देखरेख में कर रहे हैं। कुछ प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुई तो कुछ को चुनाव लड़ने की स्वीकृति मिल गई है। 17 मई को सिंबल अलॉट होगा।