मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव घसौली में गाली- गलौज का विरोध करना मां बेटी को भारी पड़ गया । दबंगों ने मां बेटी के साथ बीच सड़क पर ही बेरहमी से मारपीट कर दी । घटना 17 फरवरी की है । पूरे मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस और अधिकारियों से की लेकिन इंसाफ नहीं मिला । वहीं घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।