अतर्रा: भीषण गर्मी में जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं पशु-पक्षी भी पानी की कमी से बेहाल
Atarra, Banda | May 24, 2026 भीषण गर्मी में जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं पशु-पक्षी भी पानी की कमी से बेहाल हैं। जनपद Banda को प्रदेश के सबसे अधिक गर्म क्षेत्रों में गिना जा रहा है। इसी को देखते हुए समाजसेवी सूरज बाजपेई एवं अर्जुन मिश्रा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अतर्रा मुक्ती धाम में निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था कराई।