पीलीभीत: स्कूली वाहनों की जांच में दो अवैध ईको गाड़ियां की गई सीज, भारी जुर्माना लगाया गया
पीलीभीत। जनपद में सुरक्षित स्कूल परिवहन सुनिश्चित करने के लिए यात्री एवं मालकर अधिकारी वर्डिस चतुर्वेदी ने शासन के निर्देश पर "सेफ फ्यूचर अभियान" के तहत स्कूली वाहनों की जांच की। थाना जहानाबाद क्षेत्र में अभियान के दौरान अवैध रूप से स्कूली बच्चों को ढो रही दो निजी ईको गाड़ियां पकड़ी गईं। जांच में वाहनों में आवश्यक सुरक्षा मानकों की कमी मिलने पर जुर्माना लगा।