दमोह: दमोह देहात थाना प्रभारी अमित गौतम को दी गई विदाई, नवागत टी आई धर्मेंद्र उपाध्याय का स्वागत किया गया
Damoh, Damoh | Jul 1, 2026 दमोह देहात थाना में पदस्थ प्रभारी अमित गौतम का पीटीएस सागर स्थानांतरण होने पर जबलपुर नाका चौकी परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।बुधवार दोपहर 1 बजे नवागत थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय और चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल की उपस्थिति में स्टाफ ने अमित गौतम को भावभीनी विदाई दी। पुलिस स्टाफ ने साल, श्रीफल, माल्यार्पण कर उपहार भेंट किए और अमित गौतम को विदाई दी