अरवल: अरवल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने गंभीर अपराधों की जांच को दी मज़बूती
Arwal, Arwal | May 7, 2026 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रीती कमल द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में गंभीर और लंबित कांडों के अनुसंधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करें तथा अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतें। गोष्ठी में थाना प्रभारी, एसआई व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।