बहेड़ी: मोहम्मद पुर चौराहे के पास खड़ी बाइक और बैग चोरी, पुलिस ने अज्ञात ऑटो लिफ्टर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
शाही थाना क्षेत्र के ग्राम तुरसा पट्टी निवासी राम मनोहर के मुताबिक वो पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में रहकर मजदूरी करता है बीती 9 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे वो उत्तराखंड से वापस जब अपने घर आ रहा था कि तभी बहेड़ी बाईपास मार्ग पर मोहम्मदपुर चौराहे के पास बाइक खड़ी कर उसपर अपना बैग रखकर एक खाली प्लॉट में पेशाब करने गया था तभी कोई बाइक और बैग चोरी चोरी कर ले गया।