शिवपुरी नगर: नयागांव में जमीनी विवाद में पहले लाठियों से पीटा, फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया, उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के नयागांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक ग्रामीण को पहले लाठियों से बेरहमी से पीटा गया, इसके बाद उसके ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीण को पहले पोहरी स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।