विदिशा: धतूरिया गांव में डंपर से बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक घायल, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धतूरिया के पास सोमवार अल सुबह एक बाइक सड़क किनारे खडे़ डंपर से पीछे से टकरा गई। पुलिस ने बताया गंजबासौदा निवासी 28वर्षीय मुकेश चिढार व 22 वर्षीय अनिकेत बाइक से मंडीदीप से गंजबासौदा वापस जा रहे थे। उसी दौरान उनकी डंपर से पीछे से भिंड़त हो गई।इस हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस जांच मे जुटी है