सुपौल: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का मशाल यात्रा के साथ आगाज
Supaul, Supaul | Sep 30, 2026 जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का समाहरणालय परिसर से मशाल यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। स्काउट एंड गाइड के बैंड की धुन के बीच खेल पदाधिकारी मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार, डीपीएम जीविका दीपक कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने मशाल लेकर शहर में यात्रा निकाली।