बिंदकी: जाफरगंज थाना पहुंची गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल, पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की की मांग
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाने में शुक्रवार को दिन में करीब 1:00 बजे गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल अपने संगठन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची। उन्होंने थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला से मुलाकात किया। उन्होंने थाना क्षेत्र के खोटिला गांव की महिला पूजा देवी पत्नी अजय कुमार प्रजापति को न्याय दिलाने की मांग किया।