चित्तौड़गढ़: कृषि मंडी क्षेत्र में छापे में दो क्विंटल सिंगल यूज़ प्लास्टिक पकड़ा गया, संबंधित व्यापारियों पर ₹3000 का जुर्माना
कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार नगर परिषद प्रशासक कैलाश गुर्जर तथा आयुक्त कृष्णगोपाल माली के मार्गदर्शन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को कृषि मंडी क्षेत्र में कार्रवाई की गई. नगर परिषद की विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान लगभग 2 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई तथा