चित्तौड़गढ़: विधानसभा में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मुद्दे उठाए
चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में उचित मूल्य की दुकान खोलने संबंधी प्रश्न उठाते हुए सरकार से जवाब तलब किया। विधायक आक्या ने विधानसभा में प्रश्न उठाते हुए सरकार से पूछा की बजट 2022-23 में प्रदेश में पांच हजार नयी राशन की दुकानें खोलने की घोषणा की गई थी उसमें से किस-किस जिले में कितनी-कितनी दुकाने खोली गई ।