चूरू: बालरासर के युवक की सड़क हादसे में मौत का मामला, विधायक हरलाल सहारण की मध्यस्थता से सुलझा विवाद
Churu, Churu | Oct 3, 2025 चूरू के बालरासर आथूणा गांव के 25 वर्षीय युवक अरविंद की पुलिस गाड़ी से हादसे में हुई मौत को लेकर शुक्रवार को राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी के सामने करीब 5 घण्टे तक चला धरना वार्ता के बाद समाप्त हो गया। सुबह से ही परिजन, ग्रामीण और कांग्रेस पदाधिकारी धरने पर बैठ गए। विधायक हरलाल सहारण के मौके पर पहुंचने और प्रशासन से हुई वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ।