पेण्ड्रा: मरवाही वनमंडल में सागौन तस्करी नहीं थम रही, कोटमी के देवरीखुर्द जंगल में मिले सैकड़ों ठूंठ
मरवाही वनमंडल में अवैध कटाई का मामला एक बार फिर सामने आया है। पेंड्रा रेंज के कोटमी के देवरीखुर्द जंगल में बेशकीमती सागौन के पेड़ों की लगातार कटाई से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि जंगल अब हरे-भरे पेड़ों से ज्यादा कटे हुए ठूंठों से भरा नजर आ रहा है।कोटमीपरिसर के देवरीखुर्द जंगल से सामने आई तस्वीरें वन विभाग के दावों की पोल