नबीनगर: स्टेशन रोड़ पर फरार वारंटी के घर चस्पा हुआ न्यायालय का इश्तहार
औरंगाबाद जिले में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-4, औरंगाबाद न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी के घर विधिवत इश्तहार चस्पा किया गया। मामला नवीनगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी धर्मेंद्र कुमार, पिता हीरालाल गोंड से जुड़ा है, जो लंबे समय से फरार चल रहा है।