बेगूसराय: एसपी ने कार्यालय कक्ष में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ बैठक की. इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस दौरान जिला अंतर्गत स्वर्ण व्यवसाईयों से अपने-अपने आभूषण दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाने, अलार्म लगाने का आग्रह किया गया.