हनुमानगढ़: पीटीआई भर्ती रद्द होने पर युवाओं में रोष, लाखों अभ्यर्थियों को आर्थिक और मानसिक नुकसान, सरकार से समाधान की मांग
राजस्थान में पीटीआई भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर बेरोजगार युवाओं की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की। ज्ञापन संगठन के बीकानेर संभाग प्रभारी धन्नेसिंह राठौड़ व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छिन्द्रपाल वर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया।