बहराइच: भैसाही इलाके में अचानक झुलसी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसाही इलाके में घर में खाना बनाते समय अचानक महिला झूलस गई। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।