झालरापाटन: झालरापाटन में सोमवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी
झालरापाटन में सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के रूपारेल 132 केवी जीएसएस में 50 मेगावाट ट्रांसफार्मर का रखरखाव किया जाएगा। यह काम दीपावली से पहले किया जा रहा है।इस दौरान जीएसएस से निकलने वाली 33 केवी लाइन से जुड़े झालरापाटन मेला मैदान, ग्रोथ सेंटर, तलवाडिया और रूपारेल के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।