मिर्ज़ापुर: एसपी के निर्देश पर काउंसलिंग कर पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र में 6 दंपतियों को मिलाया गया
पुलिस लाइन परिवार परामर्श केंद्र में 6 पिछड़े दंपतियों को एक साथ रहने के लिए काउंसलिंग कर राजी कराया गया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काउंसलिंग टीम ने सदस्यों के अथक प्रयास से छोटी-छोटी बातों को लेकर अलग रह रहे दंपतियों को एक साथ रहने के लिए राजी कराया।