मिर्ज़ापुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह का 18 मई को मिर्जापुर में होगा आगमन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह का 18 मई को मिर्जापुर जनपद में आगमन होगा। जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे ने शनिवार की शाम 5:00 बजे इसकी जानकारी दी। बताया कि भाजपा जिला कार्यालय बरौधा में दोपहर 2:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस के बाद लायंस स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।