मिर्ज़ापुर: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला मंच द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का बेलतर के अग्रसेन भवन में किया गया सम्मान
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला मंच द्वारा शनिवार की शाम 5:00 बजे बेलतर स्थित अग्रसेन भवन में हाई स्कूल और इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। जिन छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए थे उन छात्रों का सम्मान किया गया। महिला मंच की शिखा अग्रवाल ने अतिथियों के साथ छात्रों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका सम्मान किया।