मिर्ज़ापुर: अरगी सरपति गांव में घर के पास खेल रही 2 वर्षीय बच्ची को जेसीबी ने कुचला, बच्ची की हुई मौत
बताते चले कि सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के अरगी सरपति गांव में घर के पास बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्ची परी को जेसीबी ने कुचल दिया। जिसे आनन फानन में परिजनों द्वारा मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां डॉक्टरों ने बच्ची परी को मृत घोषित कर दिया। पिता रिंकू सोनकर ने बताया कि जेसीबी चालक हेडफोन लगाया हुआ था। और बच्ची को कुचल दिया।